लोग नौकरियाँ क्यों छोड़ते हैं? सबसे बड़े 6 कारण

Why employee resign from their job

लोग अकसर अपनी नौकरी छोड़ते हैं, और हम सभी को लगता है कि इसका सबसे बड़ा कारण पैसा है. लेकिन असल में, पैसा ही सब कुछ नहीं होता. एक अध्ययन के अनुसार, लोग नौकरी छोड़ते हैं क्योंकि वो अपनी कंपनी और काम से असंतुष्ट होते हैं.

यहाँ नौकरी छोड़ने के 6 प्रमुख कारण दिए गए हैं, जो पैसे से ज़्यादा ज़रूरी हैं:

1. इमीडिएट बॉस (तत्काल Manager)

सबसे आम कारण आपका तुरंत का बॉस होता है. ऐसा बॉस जो खुद नियमों और सिस्टम का पालन नहीं करता, लेकिन अपने कर्मचारियों से हर नियम को मानने की उम्मीद रखता है. यह दोगलापन कर्मचारियों में अविश्वास और निराशा पैदा करता है.

2. सराहना की कमी

अच्छे काम की सराहना न मिलना एक बड़ा कारण है. जब आप मेहनत करते हैं और आपके अच्छे प्रदर्शन को नज़रअंदाज़ किया जाता है, तो आपको लगता है कि आपके काम का कोई मूल्य नहीं है. दूसरी ओर, जब किसी और के खराब काम पर कोई कार्रवाई नहीं होती, तो आप ठगा सा महसूस करते हैं.

3. योग्यता से नीचे का काम

आपको वो काम दिए जाते हैं जो आपकी योग्यता या कौशल के स्तर से बहुत नीचे हैं. जैसे, “तुम खाली बैठे हो, तो यह काम कर लो” या “रजिस्टर भर लो.” यह कर्मचारियों को हतोत्साहित करता है और उन्हें लगता है कि उनकी क्षमताओं का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है.

4. संसाधनों की कमी

आपसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है, लेकिन आपको वो संसाधन नहीं दिए जाते जिनकी आपको ज़रूरत है. चाहे वो टीम की ज़रूरत हो, ज़रूरी उपकरण हों, या बुनियादी ढाँचा हो. जब काम करने के लिए ज़रूरी चीज़ें ही नहीं मिलतीं, तो कैसे सफल हो सकते हैं?

5. कोई विकास योजना नहीं

कंपनी में आपके आगे बढ़ने या तरक्की (Growth Plan) कोई नहीं होता. लोग आपकी कंपनी को केवल इसलिए जॉइन नहीं करते कि आप बड़े बनें, बल्कि इसलिए भी कि वो आपकी कंपनी की ग्रोथ के साथ-साथ अपनी ग्रोथ भी देखते हैं. अगर विकास का कोई चांस नहीं है, तो अच्छे कर्मचारी टिकेंगे नहीं.

6. अपर्याप्त पैसा

अंत में, छठे नंबर पर आता है पैसा (सैलरी, भत्ते, incentives आदि).

निष्कर्ष:

याद रखें, पैसा/Salary नौकरी छोड़ने का मुख्य कारण नहीं है. ये पहले पाँच कारण सबसे ज़्यादा ज़रूरी हैं. एक खुश और संतुष्ट कर्मचारी हमेशा कंपनी के लिए बेहतर प्रदर्शन करता है. इसलिए, कंपनियों को अपने कर्मचारियों की भावनाओं और ज़रूरतों को समझने की ज़रूरत है.